पलवल। चांदहट थानांतर्गत गांव ताराका में सरपंच पति पर मारपीट के मामले में राजीनामा का दबाव बना रहे गांव के ही कुछ लोगों ने जानेलवा हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। सरपंच पति पर उस समय हमला हुआ, जब उसके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद था। आरोपियों द्वारा सरपंच पति के सुरक्षाकर्मी के सिर पर पिस्तौल तानकर उसे रोक दिया गया। पीड़ित सरपंच पति की लाठी-डंडों व लोहे कर रॉड से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल पीड़ित को उपचार के लिए फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल अशोक के बयान पर दो नामजद सहित करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने तथा मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में घायल अशोक कुमार ने कहा है कि 18 जुलाई 2017 को राजेश तंवर पुत्र अमर सिंह, अमीलाल पुत्र प्रभाती, लेखराज पुत्र इन्द्र, कृष्ण पुत्र अमीलाल निवासी ताराका व विजय पुत्र अमर सिंह, सागर बौद्ध पुत्र विजय निवासी जनाचौली थाना हथीन ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। उस मामले में अदालत में मामला विचाराधीन है। अब दो महीने से उस मामले में राजीनामा का दबाव उसके ऊपर बनाया जा रहा था। पुलिस ने उसके बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।