फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में युवक का पेड़ पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। फिरोजपुर राजपूत गांव में नीम के पेड़ पर एक 26 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। मृतक युवक पिछले पांच दिनों से घर से लापता था। सूचना मिलते ही युवक के परिजन तथा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता विक्रम के बयान पर गुराकसर गांव के 6 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पिता ने आरोप लगाया कि वे लोग मृतक का धर्म परिवर्तन कराना चाहते थे तथा उसे बहला-फुसलाकर उससे करीब 38 लाख रुपये भी हड़प लिए थे।
विज्ञापन

गांव फिरोजपुर राजपूत में उस समय शोर-शराबा होने लगा, जब गांव में दूध देने पहुंचे दूधिया ने गांव निवासी विक्रम को बताया कि उसके 26 वर्षीय पुत्र सुमित की लाश नीम के पेड़ से लटकी हुई है। सूचना मिलते ही विक्रम और उनका पूरा परिवार मौके पर पहुंच गया। उधर गांव के लोग भी काफी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक सुमित के पिता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फोन भी आ रहा था बंद
पुलिस को दी शिकायत में विक्रम ने आरोप लगाया है कि पांच दिनों से सुमित लापता था तथा उसका मोबाइल फोन भी बंद था। उनका आरोप है कि सुमित का मोबाइल फोन व बाइक अब भी आरोपियों के पास है।
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन का दबाव, 38 लाख हड़पे
जिला नागरिक अस्पताल में मृतक सुमित के ताऊ ज्ञान सिंह व पिता विक्रम ने बताया कि उनके पुत्र सुमित की दोस्ती गुराकसर निवासी महबूब, उसके भाई मकबूल, उसके पिता उमर, अरमान, नसीब एवं उनके रिश्तेदार राजस्थान निवासी नफीस के साथ थी। ये सभी लोग सुमित पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते थे तथा उसकी शादी अपने समाज की लड़की से कराने की बात करते थे। आरोपियों ने सुमित से उसके म्यूचुअल फंड से 22 लाख रुपये तथा एक प्लाट बिकवाकर कुल 38 लाख रुपये हड़प लिए।
हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। ताऊ ज्ञान चंद ने बताया कि आरोपी पक्ष सुमित को शमीम के नाम से भी पुकारते थे। धर्म परिवर्तन वाले मामले में भी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

- टेक सिंह डागर, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें