फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो कर रही बाबा साहब के सपनों को साकार : अभय

Wed, 04 May 2016 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
सदभावना सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विधानसभा में विपक्ष के नेता व अभय सिंह चौटाला ने कहा कि केवल इनेलो ही बाबा साहब के सपनों को साकार करने का कार्य कर रही है। भाजपा व कांग्रेस सरकार ने हरियाणा की जनता को आरक्षण के नाम पर बांटने का काम किया है। चौटाला मंगलवार को गांव भिडूकी में बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित सद्भावना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में 6843 गांव में आरक्षण के दौरान कोई भी उपद्रव नहीं हुआ, लेकिन जहां-जहां भाजपा के विधायक हैं, उन्होंने ही अपने साथियों के साथ मिलकर शहरों को उजाड़ने का काम किया है। भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने आरक्षण की आग में घी डालने का काम किया है।

उन्होंने भाजपा के विधायक मनीष ग्रोवर का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर किसानों को भड़काने का काम किया, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के सलाहकार प्रोफेसर वीरेंद्र ने फोन करके इस आंदोलन को आगजनी का रूप दिया। चौटाला ने कहा कि इनेलो प्रदेश भर में इस प्रकार के सद्भावना सम्मेलनों के माध्यम से लोगों में आपसी भाईचारा बढ़ाने का काम कर रही है और पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत करा रही है।
विज्ञापन


समारोह को इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत बॉबी ने की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौरोत, तेलूराम जोगी, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, रामकिशन सिकरैया, महेंद्र चौहान, पूर्व सरपंच बाली व पूर्व सरपंच अतर सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें