फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर रुपये ऐंठ रहे साइबर अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। यदि सोशल मीडिया पर आपको किसी अंजान महिला द्वारा फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई है तो स्वीकार करने से पहले एक बार विचार कर लें, वरना आप भी इन साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। आज कल सोशल मीडिया पर ऐसे साइबर अपराधी ग्रुप सक्रिय हैं जो पहले ऑनलाइन दोस्ती करते हैं और बाद में वीडियो कॉल पर आपकी रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करते हैं। ताजा मामला चांदहट थाना पुलिस में दर्ज हुआ है, जहां ऑनलाइन दोस्ती कर एक महिला ने व्यक्ति से करीब डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी व आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस अपराधियों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

चांदहट थाना प्रभारी रामचंद्र जाखड़ के अनुसार गांव बड़ौली निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में कहा है कि बीती 10 जनवरी को उसके मैसेंजर पर मनीषा शर्मा के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। कुछ देर बाद मनीषा शर्मा के नाम से वीडियो कॉल आई, जिसे उसने उठाया तो सामने फोन पर एक निर्वस्त्र युवती दिखाई दे रही थी। जब तक वह कुछ समझ पाता करीब 20 सेकेंड बीत गए। इसी दौरान उसकी वीडियो रिकॉर्ड कर ली गई। अगले दिन उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने उससे कहा कि वह सीबीआई चीफ बोल रहा है। कल रात को तुम्हारी जिस लड़की से बात हुई थी, वह तुम्हारा वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर रही है। व्यक्ति ने उसे ब्लैकमेल करते हुए कहा कि यदि उसने रुपये नहीं दिए तो उसकी वीडियो अपलोड कर दी जाएगी। रुपये ट्रांसफर करने के लिए उसने एक खाता नंबर और फोन पे नंबर दिया गया। बदनामी के डर से उसने 11 जनवरी को पहली बार में 5100 रुपये, दूसरी बार 14,999 रुपये, तीसरी बार 21,999 रुपये, चौथी बार 10 हजार रुपये, पांचवीं बार 31,999 रुपये व छठी बार 11 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा 50 हजार रुपये गांव पृथला के समीप से चार व्यक्ति आकर नकद ले गए। इस तरह उससे कुल एक लाख 45 हजार 97 रुपये हड़प लिए गए। उसके बाद भी आरोपी उसे लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रुपयों की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है साइबर शाखा की मदद से आरोपियों के बार में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दें
डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि नवयुवा व कम पढ़े लिखे व्यक्ति इस तरह के साइबर अपराधियों के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह के साइबर अपराधियों के चंगुल में आकर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो रुपये देने की बजाय सीधे पुलिस को सूचना दें। पुलिस साइबर शाखा की मदद से आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करेगी। अंजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें