फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलीमेव गांव के जंगलों में युवक की लाश पेड़ पर लटकी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। बुधवार को गांव आलीमेव के जंगल में पेड़ से युवक का शव लटका मिला था। गुरुवार को बहीन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक युवक नौमान के पिता हारून निवासी नंगला एहसान पुर निवासी के बयान पर पुलिस ने मृतक नौमान की पत्नी शाबरुन, ससुर अजीज, सास खुर्शीदन, साहून, हामिद, हफीज, सगीर, यूनुस और अन्य के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बहीन थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक नौमान के पिता हारून ने बयान देकर मुकदमा दर्ज कराया है कि आलीमेव गांव के उसके ससुराल वालों जिसमें उसकी पत्नी भी शामिल है। इन लोगों ने नौमान को मारकर पेड़ पर लटका दिया। मृतक नौमान अपनी पत्नी शाबरुन को लेने के लिए 18 जनवरी को अपने गांव नंगला एहसानपुर से ससुराल के गांव आलीमेव आया था। उसको 19 जनवरी को पुलिस के द्वारा सूचना दी गई कि नौमान की लाश पेड़ से लटकी हुई है। इस आधार पर वे खुद एवं गांव के प्रतिष्ठित लोग आलीमेव स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक नौमान की शादी दो वर्ष पूर्व शाबरुन के साथ हुई थी। छह माह का उसका एक पुत्र भी है। मृतक नौमान के पिता हारून ने बताया कि कुछ दिन पहले नौमान की साली का निधन हो गया था। उस समय वे परिवार सहित आलीमेव आए थे। अंतिम संस्कार के बाद मृतक नौमान की पत्नी शाबरुन को आलीमेव में ही रोक लिया गया था। नौमान उसको लेने के लिए ही आलीमेव 18 जनवरी को गया था। जांच अधिकारी पीएसआई संजय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया गया है। एफएसएल की टीम भी मौके पर बुला ली गई थी। अब जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें