फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश हत्याकांड का आरोपी छोटू उर्फ कैलाश गिरफ्तार

Mon, 11 Jul 2016 04:03 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
 सीआईए पुलिस ने शहर के उमेश हत्याकांड के मामले में लिप्त एक आरोपी छोटू उर्फ कैलाश को गिरफ्तार कर लिया है। उमेश की हत्या 13 मई 2015 को की गई थी। उक्त मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले की गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस पकडे़ गए आरोपियों से 7 लाख 30 हजार रुपये भी बरामद कर चुकी है। 
विज्ञापन


सीआईए प्रभारी अब्बास खान के अनुसार 13 मई को  होडल निवासी उमेश परचून की दुकान से 8 लाख 15 हजार रुपये की नगदी लेकर बैंक में जमा कराने के लिए जा रहा था। बैंक के निकट बाइक सवार बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर नगदी छीनने का प्रयास किया था। उमेश ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उमेश को गोली मार दी और नगदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। जिसमें उमेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

इस मामले में पुलिस राजीव, कौशल व सोनू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब्बास खान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मामले में आरोपी छोटू उर्फ कैलाश आठ जुलाई को मथुरा की अदालत में पेशी पर जाने वाला है। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और अदालत के आसपास घेरा डाल दिया, लेकिन छोटू पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। लेकिन दूसरी सूचना के आधार पर पुलिस ने छोटू को हसनपुर चौक पर धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें