केएमपी एक्सप्रेस हाईवे पर बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों के हवाले कर दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर संदीप मोर ने बताया कि गुडगांव की तरफ से एक आयशर कंटेनर पलवल की तरफ आ रहा था। तेज रफ्तार आयशर कंटेनर ने सड़क पर खडे ट्रक केंटर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आयशर कंटेनर के ड्राईवर संदीप निवासी नवादा गुडगांव और उसके साथ बैठे तेजपाल निवासी कासन गंभीर तौर पर घायल हो गए।
मामले के जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार ने बताया कि केएमपी पर रेस लगाने वाले गांव यादूपुर के लडकों ने एक्सीडेंट की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर घायल पडे दो लोगों को लेकर पुलिस अस्पताल आई। अस्पताल में डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिए गए।