फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने दो लाख की नकदी पर किया हाथ साफ

Thu, 15 Dec 2016 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
chori - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के गांव दीघोट में परचून की दुकान करने वाले व्यक्ति के मकान के ताले तोड़कर चोरों ने एक लाख 75 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी सतबीर के अनुसार गांव दीघोट निवासी संजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह गांव में ही परचून की दुकान करता है, और तीन-चार दिन में बाजार से इकट्ठा सामान ले जाता है। उसके घर तीन-चार दिन की दुकानदारी के लगभग एक लाख 75 हजार रुपये एकत्रित हुए थे। जिनमें 10 रुपये लेकर 100 रुपये तक के नोट शामिल थे। 

संजय के अनुसार 12-13 दिसंबर की रात को अपने परिवार के साथ गांव में ही किसी समारोह में गया था। जब वापस घर आया तो, मकान के ताले टूटे हुए थे। उसने जब घर के अंदर जाकर देखा तो घर में रखी नकदी गायब थी। पुलिस ने पीड़ित कि शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें