फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Fri, 24 Mar 2017 03:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
tavera accident
विज्ञापन
पलवल-सोहना मार्ग पर गांव जैंदापुर के समीप तेज रफ्तार ट्राला की टक्कर से बाइक सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ट्राला के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, टक्कर लगते ही व्यक्ति बाइक के साथ सड़क पर 10 से 12 मीटर तक घसीटता चला गया।
विज्ञापन


 हथीन थाना पुलिस के अनुसार, गांव दहलाका निवासी जोगेंद्र पलवल रोहण मोटर्स में कार्यरत था। रोज की तरह जोगेंद्र गत दिवस अपनी ड्यूटी से छुट्टी होने के बाद बाइक पर सवार होकर पलवल से अपने घर जा रहा था। पलवल-सोहना मार्ग पर गांव जैंदापुर के समीप तेज रफ्तार ट्राला ने जोगेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी।

लहूलुहान हालत में जोगेंद्र को उपचार के लिए पलवल सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जोगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुुसार जोगेंद्र ने हेलमेट पहना हुआ था। पुलिस ने मृतक के परिजनों की  शिकायत पर ट्राला के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि दिन में पुलिस ने ट्रकों की नो एंट्री की हुई है। इसके बावजूद धड़ल्ले से ट्राला व ट्रकों की आवाजाही होती रहती है। इस मामले में पुलिस की भी मिलीभगत रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें