फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स वसूली के पहले ही दिन केएमपी नाके पर बदमाशों ने किया हमला 

Sat, 16 Jul 2016 10:59 PM IST
PALWAL
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 केएमपी एक्सप्रेसवे पर बने टोल नाके पर नकाबपोश बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की। बदमाशों ने नाके पर हवाई फायरिंग की व उसे बंद करने की धमकी भी दी। टोल पर मौजूद कर्मियों ने यहां-वहां भागकर अपनी जान बचाई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केसीसी बिल्डकोन कंपनी द्वारा पलवल से मानेसर तक 53 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण कार्य 457 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से किया गया था। एनएच-2 से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर कंपनी की तरफ से टोल टैक्स वसूली के लिए नाका लगाया गया है। पांच मई को उद्घाटन के बाद अभी तक कंपनी ने टोल बैरियर निशुल्क रख डेमो किया जो अब पूरा हो चुका है। डैमो का समय खत्म होने के बाद 15 जुलाई से टोल बैरियर को शुल्क के साथ शुरू कर दिया गया। 

टोल बैरियर कंपनी के कर्मचारी जयपुर (राजस्थान) निवासी चरण सिंह ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि शुक्रवार की सुबह कार व बाइक पर 20-25 नकाबपोश बदमाश आए और कहा कि टोल बैरियर को बंद कर दो और इसे निशुल्क चलने दो। जब टोल पर मौजूद कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उक्त हमलावरों ने लाठी-डंडो से टोल बैरियर पर तोड़फोड़ की और फायरिंग भी की।
विज्ञापन


बैरियर पर मौजूद कर्मियों ने जैसे-तैसे इधर-उधर छुपकर अपनी जान बचाई। चरण सिंह का आरोप है कि हमलावर जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले पर डीएसपी डॉ. अभिमन्यु लोहान का कहना है कि पीड़ित कर्मी की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

                       ..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें