फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर कमेंट करने पर चली गोलियां

Sat, 16 Jul 2016 10:56 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
गुठनी अस्पताल में गोली से घायल युवक को देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। फेसबुक पर कमेंट को लेकर दो पक्षों के बीच गोलियां चलीं। जिसमें  मुखिया के भतीजे समेत तीन लोग जख्मी हो गए। इस दौरान हुए पथराव में पांच अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग से गांव में दहशत फैल गया। सभी घायलों का इलाज सिवान जिला अस्पताल में चल रहा है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन



पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सिवान, गुठनी थानाक्षेत्र के सोहगरा पूरब पट्टी गांव के मुखिया राकेश सिंह और बाबूराम सिंह के घरवालों के बीच फेसबुक पर कमेंट करने को लेकर शनिवार को दोपहर में  कहासुनी होने लगी।


बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी बीच दोनों तरफ से गोलियां चलने लगी। गोली लगने से  मुखिया के भतीजे राबिन सिंह 19 और रोहित सिंह 20 और दूसरे पक्ष के पक्ष के बाबूराम सिंह के बेटे संतोष सिंह घायल हो गए। इसके अलावा पथराव में दोनों पक्ष के पांच लोगों को चोटें आई हैं। गोली लगने से घायल तीनों लोगों को  पुलिस की मदद से गुठनी अस्पताल पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन



प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल सिवान रेफर कर दिया। गोली चलने के बाद सोहगरा गांव  में तनाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। फेसबुक अकाउंट पर क्या कमेंट हुआ है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है।

इस बाबत गुठनी एसओ निर्भय राय ने बताया कि दो पक्षों के बीच गोली चली है। इसमें तीन लोग घायल हैं। अन्य पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं। गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें