मंगलवार दोपहर रेलवे रोड स्थित शहर के एक अधिवक्ता करतार सिंह सहरावत ने अपने मकान के ड्राइंग रूम में आत्महत्या के प्रयास में खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग व परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।
ड्राइंग रूम का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण दरवाजे को तोड़कर अधिवक्ता को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताते हुए फरीदाबाद रेफर कर दिया।
बताया गया है कि गोली अधिवक्ता के पेट के पास लगी है। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार व एसएसपी के नाम एक बंद लिफाफा भी बरामद किया है। इस पर एसएसपी व एसएचओ के नाम के साथ विषय मेरी आत्महत्या के लिए लिखा हुआ था। पुलिस द्वारा घटनास्थल से पिस्तौल भी बरामद कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।