फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

Wed, 13 Jul 2016 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर रेलवे रोड स्थित शहर के एक अधिवक्ता करतार सिंह सहरावत ने अपने मकान के ड्राइंग रूम में आत्महत्या के प्रयास में खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग व परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


ड्राइंग रूम का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण दरवाजे को तोड़कर अधिवक्ता को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताते हुए फरीदाबाद रेफर कर दिया।

बताया गया है कि गोली अधिवक्ता के पेट के पास लगी है।  पुलिस ने घटनास्थल से हथियार व एसएसपी के नाम एक बंद लिफाफा भी बरामद किया है। इस पर एसएसपी व एसएचओ के नाम के साथ विषय मेरी आत्महत्या के लिए लिखा हुआ था। पुलिस द्वारा घटनास्थल से पिस्तौल भी बरामद कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें