फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी-एसएचओ की जांच के लिए एसआईटी गठित

Sun, 21 Feb 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। एसपी ने छेड़छाड़ के आरोप में नामजद डीएसपी व एसएचओ की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। शहर की एक महिला ने दोनों अधिकारियों सहित अपने जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। अदालत के आदेश पर सभी के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एक महिला ने अदालत को दी शिकायत में कहा था कि जमीनी विवाद को लेकर उनका व उसके परिजनों का आपस में झगड़ा चल रहा था। इसी मामले में होडल डीएसपी भगतराम व एसएचओ जगराम ने उसे थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था।

महिला का आरोप है थाने में पूछताछ के दौरान डीएसपी, एसएचओ और उसके जेठ वेदप्रकाश ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़े। इस्तगासा दायर किए जाने पर न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


मामले में एसपी राजेश दुग्गल ने हथीन के डीएसपी पृथ्वी सिंह व पलवल महिला पुलिस एसएचओ सुशीला को एसआईटी में शामिल किया है। उक्त टीम जांच के बाद अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। वहीं इस बारे में डीएसपी भगतराम का कहना है कि शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई की है। उन्होंने इस मामले को पूरी तरह झूठा करार दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें