फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक की भाभी की हत्या व लूटपाट

Thu, 18 Aug 2016 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार की देर रात कैंप थाना क्षेत्र में एनएच-2 स्थित नंगला लक्खी सिंह में पूर्व विधायक के चचेरे भाई के निवास पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने जेवरात व नगदी लूट कर 50 वर्षीय महिला की हत्या कर दी, जब कि उनके पति के हाथ-पैर बांध कर घर के पीछे प्लॉट में डाल गए। घटना की सूचना पर एसपी ने घटना स्थल का दौरा किया। 
विज्ञापन


इनेलो के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी के ताऊ प्रेम सिंह नंबरदार का परिवार एनएच-2 स्थित नंगला लक्खी सिंह में रहता है। मंगलवार की देर रात उनके चचेरे भाई धर्मवीर पुत्र प्रेम सिंह के घर में आए नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बताया गया है कि धर्मवीर की पत्नी ने विरोध किया तो उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गई। धर्मवीर के अनुसार उनकी भैंस गर्भ से है, इसलिए वह देखभाल के लिए बरामदे में ही सोए थे। अंदर कमरे में उनकी पत्नी कमलेश (50) सोई हुई थी व दूसरे कमरे में उनका पुत्र अपने परिवार के साथ सोया हुआ था। 

धर्मवीर के मुताबिक रात करीब दो बजे कुछ युवकों ने उनका गेट खटखटाया। आवाज सुनकर धर्मवीर ने गेट खोला तो छह नकाबपोश युवकों ने उसे दबोच लिया व उसके हाथ-पैर बांधकर उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया जिससे वे आवाज नहीं कर पाए। इसके बाद ऊपर से भी मुंह पर कपड़ा बांध दिया। दो बदमाश घर के बाहर निगरानी पर खड़े हो गए व चार घर के अंदर घुस गए और डकैती को अंजाम देने लगे। आवाज सुन कर धर्मवीर की पत्नी कमलेश की आंख खुली तो उसने शोर मचाने की कोशिश की। जिस पर डकैतों ने गला दबाकर कमलेश की हत्या कर दी और घर से सोने-चांदी के आभूषण सहित नगदी को लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


धर्मवीर की शहर के बड़े जमींदारों में गिनती होती है। बताया गया है कि डकैत उनके घर से करोड़ों रुपये के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर गए हैं, लेकिन शुरुआती जांच में स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितने के जेवरात व नगदी की लूट हुई है। घटना के बारे में सुबह होने पर बात जब शहर में फैली तो तनाव की स्थिति बन गई। एसपी राहुल शर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। एसएचओ रविंद्र कुमार के अनुसार मृतका के पति धर्मवीर के बयान पर छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें