फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस की पत्नी समेत छह के खिलाफ केस दर्ज, 25 लाख में बेच दी सरकारी जमीन

Thu, 18 Aug 2016 02:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
फर्जी कागजात तैयार करके 25 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। भंगेल बेगमपुर में खाली पड़ी जमीन को पूर्व भाजपा नेता ने आईएएस अधिकारी व उनकी पत्नी और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर 25 लाख में एक कंपनी को बेच डाली। 
विज्ञापन


जब कंपनी मालिक को इसका पता चला तो उन्होंने फेज-2 थाने में शिकायत दी। जानकारी के अनुसार, भंगेल बेगमपुर में खसरा नंबर 117 सरकारी भूमि है। आरोप है कि यहां के निवासी व भाजपा के पूर्व नेता ने एक आईएएस के साथ मिलकर उस जमीन को बेचने की योजना बनाई। 

इस भूमि को दिल्ली की कंपनी मैसर्स हरी नारायण इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड को 25 लाख में बेच दिया। कंपनी के प्रतिनिधि को इसकी भनक लगी तो उन्होंने छह लोगों के खिलाफ फेज-2 थाने में शिकायत दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने जांच की तो सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए और जमीन सरकारी निकली। पुलिस ने जांच के दौरान आईएएस की पत्नी व पूर्व भाजपा नेता समेत कुल छह लोगों को नामजद करते हुए धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें