फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध को बंधक बनाकर लूटा ट्रक 

Sat, 07 May 2016 04:29 PM IST
palwal
विज्ञापन
Truck
विज्ञापन
शहर थाना क्षेत्र में नूंह रोड स्थित चर्च गेट के सामने खडे़ ट्रक में सो रहे एक वृद्ध व्यक्ति को कार सवार बदमाशों ने बंधक बना लिया और ट्रक को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


हथीन गेट चौकी में कार्यरत एएसआई हनीश खान के अनुसार नूंह रोड निवासी बाबूलाल ने शिकायत में बताया कि बुधवार की रात उसने अपना ट्रक घर के समीप चर्च गेट के सामने खड़ा किया था। उसने अपने पिता को रखवाली के लिए ट्रक में सुला दिया था।


रात करीब 12:30 बजे एक ऑल्टो कार में सवार पांच-छह युवकों ने ट्रक में चढ़कर उसके पिता को अपनी कार में डाल लिया और ट्रक को लेकर फरार हो गए। बदमाश उसके पिता को गांव ककराली के समीप खेत में फेंककर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

                  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें