बुधवार की दोपहर बाद एनएच-2 स्थित जेसीबी स्कूल के समीप एक स्कूटी ट्रक-ट्राले में जा टकराई। जिसमें स्कूटी सवार दसवी कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। घटना में स्कूटी सवार दसवी व 11 वीं कक्षा के दो छात्र गंभीर रुप से घायल हो गए। कैंप थाना पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।
कैंप थाना एसएचओ इंस्पैक्टर सतीश कुमार के अनुसार जवाहर नगर कैंप निवासी मोहित पुत्र रामलाल सरस्वती स्कूल में दसवी कक्षा का छात्र है। बुधवार की दोपहर को स्कूल से आने के बाद मोहित अपने सहपाठी रिषभ व 11 वीं कक्षा के छात्र हिमांशु के साथ किसी काम से शहर में गया था। जेसीबी स्कूल के समीप एक ट्रक ट्राले जिसमें कि लोहे के गार्डर लदे थे ने अचानक ब्रेक मार दी, जिससे स्कूटी डंपर में जा टकराई। घटना में तीनों छात्र गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचटना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मोहित को मृत घोषित कर दिया।
एसएचओ के अनुसार घटना के बाद डंपर चालक डंपर सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता राम लाल के बयान पर केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।