स्वास्थ्य विभाग के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान विभाग के संयुक्त आयुक्त डॉ. परमानंद के नेतृत्व में चलाया गया।
संयुक्त आयक्त डॉ. परमानंद ने बताया कि प्रदेश सरकार ब्रेड व तंबाकू उत्पादों को लेकर बेहद गंभीर है। इससे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होती है। इसके अलावा फलों को पकाने के लिए रसायन इस्तेमाल किया जाता है। यह भी कैंसर का कारण है।
कैंसर के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने को लेकर सैंपलिंग कराने के आदेश दिए गए हैं। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम को बस स्टेंड चौक की कई दुकानों पर छापा मारा और वहां से ब्रेड, तंबाकू और पानी के नमूने भरे। टीम में डॉॅ. प्रवीण व डॉ. पृथ्वी सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।