फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में फायरिंग की बात से दो पक्षों में तनाव

Thu, 20 Oct 2016 04:48 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
 कैंप थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में कथित रूप से फायरिंग की बात को लेकर दो पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया। एक पक्ष ने पुलिस को फायरिंग होने की शिकायत दी, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग की बात को पूछताछ के बाद नकार दिया। 
विज्ञापन


सैनी नगर निवासी सतबीर सैनी ने कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में दो लोगों वेद व भूटानी पर झगड़ा करने व फायरिंग करने का आरोप लगाया था। शिकायत में कहा गया था कि जमीन के मामले में दोनों पक्षों में कुछ विवाद था, जिसे लेकर दूसरे पक्ष ने अपने साथ कुछ युवकों को लाकर फायरिंग कर दी। सूचना मिलने पर एएसआई विजयपाल मौके पर जांच करने के लिए गए। जांच अधिकारी के अनुसार पूछताछ के बाद फायरिंग की बात सही नहीं पाई गई। 

सैनी पक्ष ने कुछ समय पूर्व रसूलपुर रोड स्थित सीएसडी कैंटीन के समीप 700 गज जमीन बेची थी। वहां उनकी भी कुछ जमीन बकाया थी। मौके पर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कुछ विवाद हो गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें