फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े व मारपीट में नौ के खिलाफ केस

Thu, 12 May 2016 04:19 PM IST
palwal
विज्ञापन
विवाद - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
दो अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़े व मारपीट की वारदात में पांच नामजद सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। संबंधित थानों की पुलिस मामलों की जांच कर रही है। सदर थाने में दर्ज मामले में तुगलकाबाद दिल्ली निवासी कमलेश भाटिया कहा है कि उनका पुत्र अरुण गांव मितरोल पास स्थित ऐकमी कालेज मे इंजीनियरिंग का छात्र है।
विज्ञापन


अरुण मंगलवार को करीब शाम चार बजे कालेज से घर जा रहा था। तभी उसके ही कॉलेज के बीटेक के छात्रों अनिल, सरदार, राजेश व लोकेश ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। 

दूसरे मामले में गांव देवली निवासी महेंद्र शर्मा ने शिकायत दी है कि गांव बघौला निवासी पवन ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर चाकू से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

                  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें