लेजर व यूएस आर्मी की पिस्टलों सहित गैंगस्टर गडगू गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
पुरानी रंजिश के चलते पहले मारपीट की फिर घायल को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में घेरकर गोली मार दी। पीड़ित को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
जांच अधिकारी रामजीवन के अनुसार, गांव बडौली निवासी अमित ने शिकायत दी है कि उनका गांव निवासी योगेश, जंडा व कल्लू के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। उसी को लेकर 17 फरवरी को आरोपियों ने पीड़ित व उसके भाई नकुल के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट में उसके भाई को चोट आई।
वह उसे अस्पताल ले जा रहा था। इसी बीच रास्ते में आरोपी गाड़ी में सवार होकर आए और छज्जूनगर नहर के पास उनकी मोटरसाइकिल रोक ली और नकुल पर गोली चला दी। गोली नकुल के जांघ पर लगी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।