पलवल में अलग-अलग स्थानों पर वाहनों ने दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। दूसरे घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हथीन में एक बाइक सवार ने टक्कर मारकर एक युवक को घायल कर दिया।
एएसआई गिरेंद्र के अनुसार गांव जटोला निवासी राज बहादुर ने गदपुरी चौकी में शिकायत दी है कि वह ट्रैक्टर से पेयजल सप्लाई का कार्य करता है। सोमवार शाम के समय वह पेयजल सप्लाई के लिए जा रहा था। पृथला मोड़ के समीप सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। जिसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।
दूसरे मामले में अमरपुर चौकी में ईएचसी बिजेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव कुलैना के समीप एक अज्ञात वाहन चालक ने एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने गंभीर हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
एक अन्य मामले में हथीन थाने में दी गई शिकायत में लालबाग पुन्हाना निवासी नुरूलअमीन ने कहा है कि बाइक चालक ने टक्कर मारकर उसके भाई मुर्सिलम को घायल कर दिया। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस चालक को तलाश कर रही है।