फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर भट्टे से एक लाख लूटे

Wed, 23 Mar 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
हथीन-मेवात बार्डर पर स्थित एक भट्टे पर हथियारों के बल पर एक लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 21-22 की रात को विघावली गांव स्थित भट्टे पर मुनीम सोया हुआ था।
विज्ञापन


सफेद रंग की एक बोलेरो गाड़ी में छह-सात बदमाश आए और मुनीम राशिद के साथ मारपीट की और अलमारी में रखे एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए और जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लूट करने से पहले इसी गैंग ने मेवात में एक पेट्रोल पंप व ईंट भट्टे पर भी लूट की है। मेवात व पलवल पुलिस गैंग को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दे चुकी है।

 गांगोली निवासी राजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने विघावली गांव में ईंट भट्टा बनाया हुआ है। 21 मार्च की रात को हथियार बंद बदमाश आए और उसके मुनीम के साथ मारपीट की और अलमारी में रखे एक लाख रुपये लूटकर ले गए। आरोप है कि बदमाशों ने हथियार के बल पर पहले मारपीट की फिर लूट की।
विज्ञापन


लूट की आए दिन हो रही घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। हथीन में बाइक की डिग्गी तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपये चोर उड़ाकर ले गए थे। तीन दिन पहले मरोखड़ा गांव से तीन लाख की लूट हुई लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


---------------
यह मेवात की गैंग का काम है। इस गैंग ने नूंह में भी उसी रात कई लूट की हैं। मेवात में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
अजयबीर भड़ाना, थाना प्रभारी हथीन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें