फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी नहीं सामने आई झगड़े की बात

Sun, 20 Mar 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
जिला व्यापार मंडल के संरक्षक मास्टर जवाहर लाल पर हमला करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने कुछ युवकों को शराब पीने से रोका तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया। जबकि व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने शनिवार को जारी विज्ञप्ति में रंगदारी न देने पर हमले का आरोप लगाया था। ऐसे में रंगदारी नहीं झगड़े की बात सामने आई है।
विज्ञापन


शहर थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार सैय्यद वाडा मोहल्ला निवासी विपिन कुमार ने शिकायत दी है कि गुप्तागंज बाजार में उनकी परचून की दुकान है। जहां पर वह तथा उनके पिता मास्टर जवाहर लाल कार्य करते हैं। शुक्रवार शाम को दुकान के सामने गोरिल्ला मोहल्ला निवासी सचिन, बलराम व दीपक शराब पी रहे थे और गाली गलौच कर रहे थे। जब उनके पिता ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उक्त लोगों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें फरीदाबाद रेफर कर दिया गया।

घटना के बारे में जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप गोयल का कहना है कि गुप्तागंज बाजार में कई आपराधिक प्रवृति के लोग व्यापारियों से रंगदारी मांगते हैं। इसी को लेकर ही व्यापारी नेता जवाहर लाल पर हमला किया गया था, जबकि शहर थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि पुलिस को दी शिकायत में कहीं भी रंगदारी मांगने संबंधी कोई बात नहीं कहा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें