फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या प्रयास में नामजद आरोपी घूम रहा मंत्रियों के साथ

Fri, 22 Apr 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
लाल पगड़ी में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपराध व अपराधियों पर अंकुश का दावा करने वाले नेताओं की कथनी व करनी में काफी फर्क  हैं। एक ओर जहां भाजपा सरकार के मंत्री अपराधियों को लेकर कड़े बयान जारी करते दिखाई दे रहे हैं, वहीं पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा के साथ हत्या के  प्रयास में नामजद एक आरोपी सरेआम घूमता दिखाई दे रहा है।  यही नहीं हत्या के प्रयास में नामजद नेता हथीन में भी सरेआम घूमते देखा जा सकता है। पुलिस में छुटभैया नेता की पकड़ इतनी गहरी है कि वह पुलिस के कार्यालय पर भी आता जाता रहता हैं। इसे लेकर सरकार व पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। इतना ही नहीं वह बुधवार को शिक्षा मंत्री से ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री तक से भी मिला। 
विज्ञापन


ज्ञात हो कि हथीन के जटवाड़े मोहल्ले में 28 सितंबर को दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस मामले में एक पक्ष के मोती राम समेत 12 नामजद लोगों के खिलाफ  हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। मोती राम शर्मा भाजपा का कार्यकर्ता बताया गया है। उसके भाजपा के उच्च मंत्री व अन्य नेताओं से अच्छे संबंध हैं। रसूखदार होनेे के नाते आज तक पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है। 

बुधवार को वह प्रदेश के शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा से हरियाणा भवन में मिला और फोटो भी खिंचवाएं। इतना ही नहीं उक्त तथाकथित भाजपा नेता मुख्यमंत्री से भी कई बार इस दौरान मिल चुका है। राजनैतिक संरक्षण के चलते हथीन पुलिस नेता पर हाथ डालने से कतरा रही है।
विज्ञापन

-----
-स्थानीय पुलिस ने कई बार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है, लेकिन कोई भी नामजद उन्हें नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मामले में नामजद लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  
विज्ञापन

-पृथ्वी सिंह, डीएसपी, हथीन। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें