फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी बच्ची को ट्राले ने कुचला, मौके पर ही मौत

Thu, 27 Apr 2017 11:30 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
  अलीगढ़ मार्ग पर सड़क किनारे स्कूल वैन का इंतजार कर रही एक छह वर्षीय बच्ची को तेज गति से आ रहे ट्राले ने कुचल दिया। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही चालक ट्राले को छोड़कर फरार हो गया।  गुस्साए परिजनों ने पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर पहले जाम को खुलवाया और फिर बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। 
विज्ञापन


कैंप थाने में कार्यरत पुलिस अधिकारी लक्ष्मण ने बताया कि नई बस्ती सल्लागढ़ निवासी महेंद्र मूल रूप से गांव मीसा के रहने वाले हैं। उसकी छह वर्षीय बेटी तन्वी जाखड़ चांदहट स्थित निजी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती थी। प्रतिदिन की तरह तन्वी जाखड़ सुबह पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर किठवाड़ी पुल के पास सड़क किनारे स्कूल वैन के आने का इंतजार कर रही थी। तभी अलीगढ़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने तन्वी को कुचल दिया। ट्राले का अगला टायर तन्वी के पेट पर चढ़ गया, जिससे तन्वी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। 

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मृतक बच्ची के परिजन मौके पर पहुंच गए तथा गुस्से में आकर रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दुर्घटना व जाम की सूचना मिलते ही कैंप पुलिस मौके पर आ गई तथा लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।  बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया तथा आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें