फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव ले जा रहे परिजनों से हथियारों के बल पर लूट

Sat, 13 Aug 2016 04:26 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में अपराधी कितने संवेदनहीन व बुलंद इरादों के हैं, इस बात का पता इससे चलता है कि शव ले जा रही एंबुलेंस में भी उन्होंने मारपीट व लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना शुक्रवार शाम में सदर थाना क्षेत्र के गांव दीघोट की है।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए लोगों ने दीघोट के समीप पलवल हसनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार, पलवल सदर थाना क्षेत्र के गांव सीहा निवासी सिंगराज पुत्र तेजराम की फरीदाबाद में एक दुर्घटना में मौत हो गई थी।

मृतक सिंगराज के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराकर शनिवार को शव लेकर अपने गांव सीहा जा रहे थे। एंबुलेंस में शव के साथ ही पीछे एक अन्य आल्टो कार में मृतक की पुत्री अन्नू व अन्य परिजन भगत सिंह भाटी, मामचंद, नवीन व बुधराज आदि लोग आ रहे थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि गांव दीघोट के समीप 5-6 हथियार बंद बदमाशों ने एंबुलेंस व पीछे आ रही आल्टो कार को रुकवा लिया। परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने हथियारों के बल पर कार में बैठे लोगों से पैसे और मोबाइल लूट लिए और मृतक की बेटी अन्नू से पहने हुए जेवरात भी लूट लिए। 
आरोप है कि जब कार सवार लोगों ने विरोध किया तो बदमाशों ने कार में तोड़फोड़ की व अन्नू को चाकू मारकर घायल भी कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए, इसके बाद मृतक के परिजनों ने फोन करके गांव सीहा से कुछ लोगों को बुलाया। मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों ने पलवल हसनपुर सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा कर जाम खुलवाया। फिलहाल पुलिस को मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। 
 
 प्रथम दृष्टया मामला रोडरेज का प्रतीत होता है। जहां तक उन्हें प्रत्यक्षदर्शियों से पता चला है कि एंबुलेंस कहीं बाइक में टकरा गई थी, इससे बाइक सवार युवकों ने एंबुलेंस चालक व अन्य लोगों के साथ मारपीट की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी व 15-20 मिनट में ही समझा-बुझा कर जाम को खुलवा दिया गया। आरोपियों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। - अभिमन्यु लोहान, डीएसपी, पलवल। 
विज्ञापन

                    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें