फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने गला दबाकर ली पत्नी की जान

Sun, 17 Apr 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
शाोक सभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहर नगर कैंप में रविवार की अल सुबह एक व्यक्ति ने गला दबाकर अपनी पत्नी की जान ले ली। पत्नी की हत्या के बाद उसने खुद को चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। 
विज्ञापन

मृतका की 11 वर्षीय पुत्री जब मां-बाप के कमरे में गई तो वहां का मंजर देखकर उसने अपने ताऊ व परिजनों को बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घायल पति को गंभीर हालत में फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैंप थाना एसएचओ इंस्पेक्टर सतीश कुमार के अनुसार जवाहर नगर (कैंप) निवासी महेश ने शिकायत दी है कि उसका करीब 40 वर्षीय भाई हरीश गाबा जवाहर नगर में हलवाई का कार्य करता है। वह कैंप की मशहूर गुरदयाल स्वीट्स पर बतौर कारीगर कार्यरत है। हरीश की 38 पत्नी उमा व एक 11 वर्षीय बेटी कशिश है। रविवार की रात को 11 बजे के करीब दोनों पति-पत्नी कहीं समारोह में से आए थे और घर के ऊपर बने कमरे में सो गए थे। 
विज्ञापन


सुबह करीब तीन बजे जब उनकी पुत्री कशिश छत पर गई तो उसने देखा कि हरीश खून से लथपथ पड़े थे और उसकी मां उमा भी घायल अवस्था में थी। मां-बाप को इस हालत में देखकर कशिश ने शोर मचाया तो घर के परिजन व पड़ोसी मौके पर एकत्रित हो गए। परिजन पुलिस को सूचना देकर हरीश व उमा को सिविल अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने उमा को मृत घोषित कर दिया तथा हरीश को गंभीर हालत में रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया। 

इंस्पेक्टर सतीश कुमार के अनुसार प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि हरीश ने पहले पत्नी उमा की गला दबाकर हत्या की और बाद में चाकू से अपने गले व पेट पर वार किया। फिलहाल पुलिस ने मृतका के जेठ महेश के बयान पर पति हरीश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच अधिकारी के अनुसार हरीश के बयान पर ही सारे मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें