फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटे भट्टा कारोबारी

Tue, 12 Apr 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
पुलिस ने 15 दिन पूर्व अगवा हुए ईंट भट्टा कारोबारी को सकुशल रिहा कराने का दावा किया है। अपह्रर्ताओं द्वारा परिजनों से एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की जा रही थी। पुलिस के अनुसार व्यापारी को यूपी के मथुरा जिले के बिशंबरा से रिहा कराया गया है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। वहीं शहर में परिजनों द्वारा फिरौती देकर व्यापारी को लाने की चर्चा है। 
विज्ञापन


ज्ञात हो कि मोती कालोनी निवासी डिंपल गुप्ता ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, बामनीखेड़ा फाटक के पास उनके भाई देवेंद्र गुप्ता का भट्टा है। 28 मार्च को उनके भाई देवेंद्र का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया।  अपह्रर्ताओं द्वारा परिवार से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी। 

मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में हुई प्रेसवार्ता में पुलिस के अनुसार मामले को सुलझाने के लिए एसपी राजेश दुगगल ने डीएसपी अभिमन्यु, सुरक्षा शाखा प्रभारी जयवीर सिंह, सीआईए पलवल प्रभारी सुरेश भडाना, साइबर सैल इंचार्ज विजय सिंह व सीआइए होडल प्रभारी अब्बास खान की अगुवाई में पांच टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में डीएसपी अभिमन्यु ने बताया कि उन्होंने 11 अप्रैल की रात को मुखबिर खास की सूचना पर देवेंद्र गुप्ता को यूपी के जिला मथुरा के गांव बिशंबरा से बरामद कर लिया। उनके अनुसार अपहरणकर्ता पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए।

व्यापारी की सकुशल रिहाई का दूसरा चौंकाने वाला पहलू यह है कि कि प्रेसवार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते समय पुलिस ने पत्रकारों के सामने न अपहरणकर्ताओं की कोई पुष्टि की और न ही मुक्त कराए गए भट्टा मालिक को सामने आने दिया। इसमें संदेह है कि पुलिस मामले में झूठा क्रेडिट ले रही है। वहीं शहर में चर्चा है कि परिजनों द्वारा फिरौती की रकम देकर अपह्रर्ताओं से व्यापारी को मुक्त कराया गया है। वहीं परिजन सारे मामले पर चुप्पी साधे हैं। 
विज्ञापन

                                  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें