बहीन थाना क्षेत्र में महिला का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने पति व ससुर सहित छह लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
बहीन थाने में एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 24 नवंबर को वह अपने घर से खेत में अपने पिता को खाना देने जा रही थी। रास्ते में थाना तावडू मेवात के गांव गुड्डा निवासी उसका पति अंजुम, ससुर अशफाक, जेठ साहबुद्दीन व अन्य लोग उसका अपहरण कर ले गये।
उसके पति अंजुम, ससुर असफाक, अरसद, साहुन, सहाबुद्दीन सास रोशनी ने उसके साथ मारपीट की और उसके साथ चार दिनों तक दुष्कर्म किया गया। जैसे तैसे वह उनके जंगुल से भाग निकली और मामले की शिकायत पुलिस को दी।
जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला की डेढ़ साल पहले ही मेवात के अंजुम के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि दहेज के चलत वह उसके साथ मारपीट करते थे। कई माह से वह घर पर ही रह रही थी।
पीड़ित महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज का मामला भी दर्ज कराया हुआ है।