फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्टा कारोबारी अगवा

Tue, 29 Mar 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
kidnapping - फोटो : file
विज्ञापन
 सदर थाना क्षेत्र से अगवा किए गए ईंट भट्टा कारोबारी का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। सोमवार को कारोबारी को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया था। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार की शाम गांव बामनीखेडा के समीप ईंट भट्टे से स्कार्पियो कार सवार अज्ञात बदमाश 43 वर्षीय ईंट भट्टे के मालिक देवेंद्र गुप्ता को अपहरण कर ले गए। तुहीराम कॉलोनी निवासी डिंपल गुप्ता ने शिकायत दी थी कि उनके भाई देवेंद्र गुप्ता गुप्ता का ईंट का भट्टा बामनीखेडा में रेलवे स्टेशन के समीप है।

सोमवार को देवेंद्र अपने भट्टे पर गए हुए थे और रात तक वापस नहीं आए। बाद में उन्हें पता चला कि स्कार्पियो कार में सवार बदमाश देवेंद्र को अपहरण कर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ जयवीर के अनुसार परिजनों ने मेवात निवासी कासिम नामक व्यक्ति पर अगवा करने का शक जताया है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें