फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्च झोंककर व्यापारी से डेढ़ लाख की लूट 

Wed, 03 Aug 2016 04:25 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
 सोमवार की देर रात अग्रसेन चौक के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने किराना व्यापारी की आंखों में मिर्च झोंककर 1.55 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। व्यापारी अपने भाई के साथ दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। लूट का शिकार हुए व्यापारी की चीख-पुकार पर उसके भाई ने बदमाशों का पीछा किया तो आरोपी हवाई फायर कर फरार हो गए। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस घटना के करीब एक घंटे बाद पहुंची। जिसे लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन


अग्रसेन चौक निवासी चमन उर्फ दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सोमवार की रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान बंद करके भाई गौरव के साथ घर जा रहा था। तभी एक बाइक उसके पास आकर रुकी, जिस पर तीन युवक सवार थे। उन्होंने अपने पास से मिर्च का पाउडर निकालकर उसकी आंखों में डाल दिया व रुपयों से भरा बैग लूट लिया। उसकी चीख-पुकार पर जब गौरव ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया तो उन्होंने दो हवाई फायर किए व फरार हो गए। 

गोली की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार भी एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस करीब एक घंटे बाद वारदात स्थल पर पहुंची। तब तक बदमाश उनकी पहुंच से दूर जा चुके थे। दीपक उर्फ चमन ने पुलिस को बताया कि बदमाश उसके पास से जो बैग लूटकर ले गए, उसमें एक लाख 55 हजार रुपये थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें