फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर की दोस्ती, बाद में की हत्या

Thu, 21 Jan 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हथीन
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। कस्बे के एक गांव के युवक की इंटरनेट के माध्यम से बेंगलुरू की महिला से दोस्ती हो गई। महिला के बुलावे पर युवक उससे मिलने बेंगलुरू पहुंच गया। वहां दोनों में जाने क्या बात हुई कि युवक ने महिला की हत्या कर दी। कर्नाटक पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हथीन के एसएचओ अजयबीर के अनुसार गांव कुछ दिन पूर्व गांव रीबड निवासी सुखबीर पुत्र राजपाल की बेंगलुरू के थाना कागोडी निवासी कुसुम नामक महिला से इंटरनेट के जरिये दोस्ती हो गई थी। महिला पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर बताई जा रही है। प्राथमिक जांच के अनुसार इंटरनेट पर बातचीत होने के बाद महिला ने उसे बेंगलुरू बुलाया। वह महिला के बुलावे पर 17 जनवरी को हवाई जहाज से बेंगलुरू पहुंच गया। वहां दोनों के बीच जाने क्या बात हुई, उसने महिला की हत्या की और वापस पलवल आ पहुंचा।

महिला का शव मिलने पर बेंगलुरु पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जांच करते हुए इंटरनेट के जरिए रीबड़ निवासी सुखबीर का ब्योरा खंगाला। पता मिलने के बाद पुलिस पलवल पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। बैंगलुरु पुलिस आरोपी सुखबीर को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें