फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते फूड सप्लाई विभाग का इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Tue, 28 Mar 2017 04:24 PM IST
palwal
विज्ञापन
विजिलेंस टीम की हिरासत में इंस्पेक्टर सुरेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम ने सोमवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने पकड़ने के बाद उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार इंस्पेेक्टर को एक डिपो होल्डर की सप्लाई खोलने की एवज में 30 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, हथीन के डिपो होल्डर हिम्मत सिंह ने डीएसपी विजिलेंस जयवीर राठी को शिकायत की थी कि इंस्पेक्टर सुरेश कुमार उसके डिपो की सप्लाई खोलने के बदले में 30 हजार मांग रहा है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीएसपी जयवीर राठी ने प्रशासन से इजाजत लेकर टीम बनाई। टीम में दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता कुलदीप अत्री को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। टीम गठित करने के बाद डिपो होल्डर हिम्मत सिंह को विभाग ने 30 हजार रुपये निशान लगाकर दे दिए तथा इंस्पेक्टर को देने के लिए भेज दिया।

डिपो होल्डर ने इंस्पेक्टर को जैसे ही रुपये दिए, टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरेश कुमार को पकड़ लिया। डीएसपी जयवीर राठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम विजिलेंस थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें