फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल मैप पर उपलब्ध होगी पोलिंग बूथों की जानकारी 

Thu, 07 Jul 2016 04:33 PM IST
palwal
विज्ञापन
गूगल मैप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने गूगल मैप पर हरियाणा के सभी पोलिंग बूथों की जानकारी डालने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इससे कोई भी वोटर अपने पोलिंग बूथ के संबंध में जानकारी ले सकेगा। इससे उसे हर जानकारी मिल जाएगी। 
विज्ञापन


निर्वाचन विभाग के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गूगल मैप के माध्यम से मतदान केंद्रों का स्थान, उसकी संख्या, उसमें कितने मतदाता हैं और वहां के बीएलओ कौन हैं, इसकी जानकारी भी होगी। गूगल मैप पर कोई भी मतदाता या प्रत्याशी यह भी देख सकेगा की उसके क्षेत्र का विस्तार कहां तक है। उसके क्षेत्र में कितने मोहल्ले हैं। 

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह दहिया के मुताबिक मतदाताओं को इसके लिए अपने मोबाइल पर एक सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा। इसके लिए मतदाता को अपना नंबर टाइप करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर ही सारे रास्ते की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। केंद्रीय चुनाव आयोग इस सॉफ्टवेयर को विकसित कर आम लोगों को उपलब्ध कराने का फैसला ले चुका है। अब मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

                 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें