फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में झगड़े के दौरान फायरिंग

Sat, 10 Sep 2016 11:30 PM IST
PALWAL
विज्ञापन
- फोटो : Dawn
विज्ञापन

विज्ञापन
हसनपुर। गांव भिडूकी में शनिवार की दोपहर दो गुटों के बीच हुए झगड़े के दौरान फायरिंग भी हुई। फायरिंग से मौके पर झगड़ा देख रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। 

पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर गांव भिडूकी निवासी लल्लू व दिनेश के गुटों में कहासुनी हो गई। कहासुनी झगड़े में बदल गई दोनों तरफ से हथियार निकल गए व फायरिंग शुरू हो गई। उसी दौरान वहां खड़े तुलसी नामक एक व्यक्ति को पैर में गोली लग गई। जिस पर दोनों गुटों के सदस्य एक दूसरे पर फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सूचना हसनपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल तुलसी को पलवल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है, उसके बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें