फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 हजार रुपये के लिए व्यापारी पर फायरिंग, चार घायल

Thu, 11 Aug 2016 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
मर्डर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर थाना क्षेत्र में हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुधवार की दोपहर दो पशु व्यापारियों में 23 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद शहर में तनाव की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालात में दो घायलों को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने भी घटना स्थल व सिविल अस्पताल में पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर चार नामजद सहित 15 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हाउसिंग बोर्ड संजय कॉलोनी निवासी सिद्घू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह भैंस खरीदने बेचने का व्यापार करता है। उसका गांव पृथला निवासी व्यापारी दया से लेनदेन है, दया भी उसकी तरह भैंसों की खरीद फरोख्त करता है। सिद्घू के मुताबिक उसे दया को 23 हजार रुपये अदा करने हैं। बुधवार को दया अपने कुछ साथियों के साथ उसके पास संजय कॉलोनी में आया और अपने 23 हजार रुपये मांगे। सिद्धू के अनुसार उसने दया को तीन हजार रुपये दे दिए और बाकी के 20 हजार एक महीने बाद देने को कहा। 
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी शुरू हो गई। कहा-सुनी ने जल्दी ही विवाद का रूप ले लिया। सिद्घू का आरोप है कि इस दौरान पृथला निवासी दया, विजय, आजाद व गांव छपरौला निवासी पूर्व सरपंच देव व 15 अन्य लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से इमरान, फरखान, निजाम व शौकीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने इमरान, फरखान व निजाम की गंभीर हालात को देखते हुए रेफर कर दिया व शौकीन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। 
घटना की सूचना पर एसपी राहुल शर्मा भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल में पहुंच गए। एसपी शर्मा ने बताया कि घायलों के बयान पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आरोपियों की पकड़ के लिए दो टीमों का गठन कर दिया गया है और शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें