फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने कैंटर पर किए फायर

Tue, 01 Mar 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में रोड रेज के एक मामले में बाइक सवार तीन युवकों ने एक कैंटर चालक पर फायर कर दिए । फायरिंग में कैंटर चालक बाल-बाल बच गया। फायर करने के बाद तीनों युवक बाइक सहित मौके से फरार हो गए। मामला मामूली कहासुनी का बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन


गांव बंचारी निवासी चालक विजय ने पुलिस को बताया कि वह एनएच-2 पर गौडोता चौक के पास से अपने कैंटर को बंचारी की ओर ले जा रहा था। चौक पर एक बाइक पर आ रहे तीन युवकों ने साइड मांगी, लेकिन आसपास वाहनों की भीड़ होने के कारण वह उन्हें साइड नहीं दे पाया।

विजय के अनुसार इस पर बाइक सवार उसके पास आए और उससे गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर उनमें से एक युवक ने हथियार निकाला और गोली चला दी और बाइक लेकर मौक से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के लिए कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटना का मामला दर्ज नहीं कर सकी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें