फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना में 20 के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 01 Mar 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना के चार मामलों में पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किए हैं। संबंधित थानों की पुलिस मामलों की तफ्तीश कर रही है। शहर थाना पुलिस ने हथीन गेट निवासी सुनीता की शिकायत पर गांव अगवानपुर निवासी पति संजीव, ससुर विरेंद्र व सास विशनदेवी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सुनीता का कहना है कि दहेज के लिए उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।

होडल पुलिस ने हसनपुर चौक के निकट कॉलोनी में रहने वाले रेनू की शिकायत पर अलीगढ़ यूपी निवासी पति कपिल व अन्य परिजनों दीपक, तरुण, अजय, दीप्ति, संती व रेखा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रेनू ने शिकायत में कहा है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। दूसरा मामला वार्ड नंबर 18 निवासी रेहनूमा की शिकायत पर दर्ज किया गया है। रेहनूमा ने पति राजू शाह, मुनीम शाह, रसूलन व फूल शाह पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


हथीन थाना पुलिस ने सायब बानो की शिकायत पर राजस्थान के अलवर निवासी शौहर शौकत व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने बंदू, नुनीशा, तौफीक, रियासत व सरूना के खिलाफ केस दर्ज किया है। चारों मामलों में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। संबंधित मामलों के जांच अधिकारियों का कहना है कि मामलों की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें