फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को मारी गोली, उपचार के दौरान मौत

Wed, 09 Nov 2016 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लेजर व यूएस आर्मी की पिस्टलों सहित गैंगस्टर गडगू गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खंड के गांव काशीपुर में खेत पर काम करने गए एक किसान को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पलवल के निजी अस्पताल में लाए जाने पर डॉक्टर ने उसे फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन


परिजनों ने मामले की सूचना हसनपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएचओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मृतक के भतीजे के बयान पर हत्या का मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। 

गांव काशीपुर निवासी 32 वर्षीय सुरेंद्र किसानी का काम करता था। सोमवार की शाम को वह अपने खेतों पर काम करने के लिए गया था। जहां किसी ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन व आस-पास के लोग खेत पर पहुंचे व सुरेंद्र को घायल अवस्था में पलवल के एक निजी अस्पताल में लेकर आए। 
विज्ञापन


जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उसे फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। फरीदाबाद के निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। हसनपुर थाना एसएचओ देवेंद्र सिंह के अनुसार मृतक सुरेंद्र की पेट में गोली लगने से मौत हुई है।  मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक सुरेंद्र के भतीजे नीरज के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें