गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी के बैंक खाते से फर्जी चेक के माध्यम से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी रणवीर सिंह के अनुसार गायत्री प्रोजेक्ट कंपनी द्वारा पलवल से मोहना के बीच केजीपी का कार्य किया जा रहा है।
कंपनी के एमएस एन सुरेश ने शिकायत दी है कि उनकी कंपनी का खाता आगरा चौक स्थित बैंक ऑफ बडौदा में है, जिसमे लाखों रुपये की रकम जमा है। पीड़ित ने शिकायत दी है कि उनकी कंपनी के नाम का नकली चैक लगाकर विजय सिंह नामक व्यक्ति ने कंपनी के खाते से 1960521 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। जबकि कंपनी का असली चेक पीड़ित के पास है। पुलिस ने पीड़ित कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।