फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 रुपये के विवाद में होटल कर्मी की हत्या

Mon, 28 Nov 2016 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : crime
विज्ञापन
अरनिया थाना क्षेत्र में एक होटल पर खाना खाने आए चार युवकों ने 12 रुपये के विवाद में होटल कर्मी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी के शव को पीएम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी  मंद बुद्धि  था। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मुनि गांव निवासी ज्ञान सिंह का हलपुरा के पास हाइवे पर होटल है। शनिवार सुबह करीब दस बजे दो बाइक पर सवार चार युवक पहुंचे और होटल कर्मी विजय से खाना मंगाया। बिल चुकाने के दौरान युवकों ने रोटी के 12 रुपये ज्यादा मांगने का आरोप लगाया। इसे लेकर उनका होटल कर्मी विजय से विवाद हो गया। अन्य कर्मचारियों के समझाने पर चारों युवक उस समय तो चले गए।

दोपहर बाद चारों युवक लाठी-डंडे लेकर दुबारा होटल पर पहुंचे और होटल संचालक ज्ञान सिंह और कर्मी विजय से मारपीट करनी शुरू कर दी। किसी तरह युवकों के चंगुल से छूटकर होटल संचालक ज्ञान सिंह तो भाग गया लेकिन विजय चौधरी को उन्होंने पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। गंभीर रूप से घायल विजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान रविवार तड़के उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजय के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। अन्य होटल कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस मृतक के गांव गई लेकिन उसका एड्रेस गलत निकला। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक विजय मंदबुद्धि था। ऐसे में वह अलग-अलग पता बताता था।

होटलकर्मी को पीटकर उसकी हत्या करने वाले लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। उसकी धरपकड़ को टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा। मृतक विजय चौधरी के परिजनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

- विजय प्रकाश सिंह, सीओ खुर्जा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें