फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का अपहरण करने का आरोप 

Sun, 04 Sep 2016 04:22 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदहट थाना पुलिस ने एक महिला द्वारा दूसरे व्यक्ति के साथ मिलकर अपने पति का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने अपहृत के भाई के बयान पर आरोपी पत्नी सहित दो के खिलाफ मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस मामले में दोनों आरोपियों का रिमांड लेकर उनसे पूछताछ करने में जुटी है।  जांच अधिकारी एएसआई जोगेंद्र सिंह ने बताया कि गांव भुड (चांदहट) निवासी नेमबीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके भाई टेकचंद का उसकी पत्नी रेखा ने  गांव शेखपुर निवासी सुरेंद्र के साथ 24 अगस्त को  अपहरण कर लिया था।

उसने बताया कि उन्होंने टेकचंद की काफी तलाश की जब उसका कहीं पता नहीं लगा तो उन्हें पता चला की टेकचंद का अपहरण करने में उसकी पत्नी व सुरेंद्र का हाथ है। इसी आधार पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि नेमबीर के बयान पर टेकचंद की पत्नी व सुरेंद्र के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों का अदालत से रिमांड लेकर उनसे पूछताछ करने में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक अपहृत टेकचंद का पुलिस अभी तक कोई सुराग  नही लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें