सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंपनी में क्रेन चालक की लापरवाही से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी सतीश कुमार के अनुसार गांव जनौली निवासी नरेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि रोशन नामक व्यक्ति जनौली मार्ग पर स्थित हींद टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मजदूरी करता था। बुधवार शाम को तेज आंधी (हवा) चल रही थी और धूल-मिट्टी उड़ रही थी। उसी दौरान मजदूर रोशन क्रेन के नीचे बैठ गया, लेकिन क्रेन चालक मनोज को रोशन दिखाई नहीं दिया और उसने क्रेन को चला दिया।
इससे क्रेन के नीचे आने से रोशन की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर आरोपी क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
--------------