फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक ब्रेक लगाने से कार ट्रक में घुसी, एक की मौत

Sun, 19 Jun 2016 04:17 PM IST
plawal
विज्ञापन
- फोटो : Desk
विज्ञापन
सदर थानाक्षेत्र में एनएच-2 पर गांव बघौला के समीप ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ट्रक से टकरा गई। घटना शनिवार दोपहर की है। हादसे में कार में सवार 24 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सदर थाना एसएचओ संदीप मोर के अनुसार, टोहना निवासी 24 वर्षीय रोबिन गोयल व उसके चार साथी फरीदाबाद निवासी ईशू, दिल्ली निवासी संदीप, कैथल निवासी पुलकित व करनाल निवासी कपिल स्विफ्ट कार से आगरा घूमने के लिए जा रहे थे। एनएच-2 पर गांव बघौला के समीप उनकी गाड़ी के आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे ट्रक के पीछे आ रही कार ट्रक से टकरा गई।

हादसे में रोबिन गोयल की मौके पर मौत हो गई और उसके चार साथी घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें