मंगलवार की देर शाम कथित रूप से छेड़छाड़ के एक मामले को लेकर गांव कुकरचाटी व पहाड़पुर के लोगों के बीच फायरिंग हो गई।
विवाद के दौरान जमकर पथराव हुआ व लाठियां भी चलीं। विवाद में दोनों पक्षों के सात लोगों को चोटें लगने की खबर है, जिन्हें उनके परिजनों व ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना मिलते ही हथीन थाना पुलिस मौके पर पुलिस पहुंच गई। एसएचओ दीपचन्द का कहना है दोनों पक्षों से बातचीत कर जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों गांवों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।