फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत तीन युवकों ने पुलिस कर्मियों के साथ की मारपीट

Sat, 25 Mar 2017 11:27 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
 शराब के नशे में धुत तीन युवकों से खड़े होने का कारण पूछना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। उक्त युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भागने लगे। लेकिन पुलिसकर्मियों ने एक युवक को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


 जांच अधिकारी सुरेंद्र के अनुसार, कैंप थाना पुलिस के कुछ कर्मचारी शुक्रवार की रात को अपने क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जिनमें ईएचसी कमल किशोर, होमगार्ड लालचंद व एसआई अश्वनी कुमार शामिल थे। गश्त के दौरान देर रात्रि एनएच-टू स्थित भीम होटल के समीप उन्हें कार नंबर (एचआर-51,एआर-5182) खड़ी दिखाई दी जिसके पास तीन युवक खड़े थे।

पुलिस के अनुसार तीनों युवक शराब के नशे में धुत थे। जब पुलिसकर्मियों ने उनसे रात के वक्त वहां खड़े होने का कारण पूछा, तो वे भड़क गए। युवकों ने ईएचसी व होमगार्ड्स के साथ मारपीट की। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दोनों साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम पुराना सोहना मोड़ निवासी संदीप बताया। जबकि उनसे फरार साथियों के नाम, देवेंद्र उर्फ देवू व तरुण उर्फ बल्लू हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें