फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका से लूटा बैग

Sun, 15 May 2016 05:52 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाशों ने शहर की पॉश न्यू कालोनी में स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका का  बैग लूट लिया। पीड़ित महिला से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


 न्यू कालोनी निवासी योगिता हसीजा पत्नी सुमित हसीजा ने पुलिस को बताया कि वह कॉलोनी के एक निजी स्कूल मे शिक्षिका  है। शुक्रवार को वह स्कूल से घर आ रही थी।
शिक्षिका के मुताबिक वह स्कूल से कुछ दुरी पर ही पहुंची थी कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे बैग लूट लिया और  फरार हो गए।


योगिता के अनुसार बैग में 1200 रुपए की नगदी, एक मोबाइल फोन और एक सोने की चेन थी। एएसआई शेर मोहम्मद के अनुसार पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

             
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें