फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का आरोपी पुलिस ने लिया तीन दिन की रिमांड पर, दो की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया, दो फरार
विज्ञापन

हथीन। समीपवर्ती गांव फिरोजपुर के निकट एक बीस वर्षीया युवती के साथ हुए रेप के मामले में हथीन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सिविल कोर्ट में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एवं सिटी चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र ने बताया कि आरोपी से दो अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करके जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा। पीड़िता ने सिविल कोर्ट में दिए बयान में कहा है कि जिस समय आरोपी साजिद ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था, उस समय एक युवक ने युवती का मुंह बंद किया था। जबकि दूसरा अन्य निगरानी कर रहा था। पुलिस मुख्य आरोपी से अन्य आरोपियों का पता जानने के लिए पूछताछ कर रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि साजिद मिट्टी भराव के लिए डंपर से सप्लाई का काम करता है। बता दें कि पीड़िता फिरोजपुर राजपूत के जंगल में खेतों से कपास की फसल से वन (कपास) चुन कर इकट्टा कर रही थी। पीड़िता को अकेला पाकर साजिद ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें